Pilibhit News: दुष्कर्म और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
पीलीभीत, जुलाई 20 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस ने दुष्कर्म कर अश्लील फोटो-वीडियो बनाने और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 17 जुलाई 2026 को पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाई तथा उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। रविवार को थाना बरखेड़ा पुलिस ने आरोपी ज्ञान सिंह पुत्र किशनपाल, निवासी ग्राम डेढ़ेला नगला, थाना दातागंज, जनपद बदायूं को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: महिला से दुष्कर्म कर 1.20 लाख रुपये हड़पे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.