Pilibhit News: दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर और नकदी की चोरी
पीलीभीत, अगस्त 2 -- Pilibhit News: मझोला। न्यूरिया थाना क्षेत्र के गिद्धौर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। परिवार को घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई, जिसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
घटना का विवरण मझोला क्षेत्र के गिद्धौर गांव निवासी सुमित्रा देवी ने थाना न्यूरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि शुक्रवार रात उनका परिवार घर में सो रहा था। उनके पति भगवान शरण राठौर आंगन में चारपाई पर सोए थे, जबकि वह दोनों बच्चों के साथ छत पर बने कमरे में थीं। इसी दौरान चोर घर के पीछे धान के खेत की तरफ से लगभग 14 फीट ऊंची दीवार फांदकर अंदर घुस आए। बदमाशों ने घर में रखी संदूक की चाबी खोज ली और ताला खोलकर उसमें रखे बैग से करीब सवा पांच तोला सोना, लगभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.