पीलीभीत, जुलाई 20 -- Pilibhit News: कलीनगर। प्रशासनिक कमेटी के निर्णय के बाद उठाई गई दीवार आरोपियों ने गिरा दी। विरोध करने पर लड़ाई झगड़े पर अमादा हो गए। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीलीभीत के मोहल्ला वाग गुलशेर खां के रहने वाले रामकुमार यादव पुत्र अनोखे लाल ने बताया कि उनकी पत्नी शांति देवी के नाम कलीनगर में गाटा संख्या 512 में जमीन है। उसमें कस्बे के ही रहने वाले अन्य लोग भी सह खातेदार है। रास्ते को लेकर कुछ दिन पहले खातेदरों से विवाद हो गया। शिकायत के बाद एसडीएम ने टीम गठित कर विवाद का निस्तारण करा दिया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज उसके बाद रामुकमार ने पत्नी के हिस्से की जमीन पर दीवार बना ली। आरोप है शनिवार को विनोद, नरेश कुमार, प्रताप यादव, शीशपाल पुत्रगण बाबूराम, प्रियंका और लील...