Pilibhit News: दीपावली पर भी मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मियों को नहीं मिला वेतन
पीलीभीत, नवम्बर 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। दीपावली से पहले सभी कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने के शासन के आदेश का पालन स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नहीं हो सका। यहां कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को दीपावली से पहले वेतन नहीं मिल सका। इससे कर्मचारियों की पर्व को लेकर की गई तैयारियां धरी रह गईं। समय से वेतन भुगतान न होने के कारण कर्मचारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि त्योहार के मौके पर भी वेतन न मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शासन की ओर से दीपावली से पहले कर्मचारियों को वेतन देने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन मेडिकल कॉलेज में इसका लाभ आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं मिल सका। यह भी पढ़ें- Palamu News: एनआरएचएम कर्मियों का हुआ वेतन भुगतान कर्मचारियों को उम्मीद थी कि त्योहार से पहले वेतन मिल जाएगा, जिससे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.