Pilibhit News: दीपावली पर कम ही आए फरियादी, डीएम-एसपी ने तहसील दिवस में सुनीं शिकायतें
पीलीभीत, नवम्बर 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। दीपावली के त्योहार पर कम फरियादी ही तहसील पहुंचे। जिलेभर में आयोजित तहसील समाधान दिवस में अधिकारियों ने उनकी शिकायतें सुनीं और मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए। सदर तहसील पीलीभीत में जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम-एसपी ने एक-एक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना। राजस्व, पुलिस, भूमि विवाद, पेंशन, राशन, विद्युत और विकास से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई हुई। कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। अन्य तहसीलों में भी समाधान दिवस आयोजित हुआ। अमरिया में एसडीएम मांधाता प्रताप सिंह, बीसलपुर में एसडीएम अजय कुमार, पूरनपुर में एसडीएम नागेंद्र पांडे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.