पीलीभीत, अक्टूबर 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। दिल्ली में शनिवार को चुनाव आयोग के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पीलीभीत में भी पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की ओर से संगठन के पदाधिकारियों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील के बाद जिले में किसान संगठन के नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस को आशंका है कि जिले से किसान नेता और युवा वर्ग से जुड़े लोग दिल्ली कूच कर सकते हैं। इसे देखते हुए सभी थानों की पुलिस के साथ खुफिया विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है। कई किसान और कांग्रेस नेताओं के अलावा सीजेपी से जुड़े लोगों को भी पुलिस ने नजरबंद किया है। यह भी पढ़ें- Amroha News: दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका में जिले में दस नजरबंद किसान संगठन के पदाधिकारी गुपचुप तरीके से ...