पीलीभीत, सितम्बर 23 -- Pilibhit News: दियोरिया। थाना प्रभारी गौतम सिंह डेंगू की चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर कराई गई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट सामने आने के बाद उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से थाना प्रभारी की तबीयत खराब चल रही थी। लगातार बुखार और अन्य लक्षण दिखाई देने पर उन्होंने चिकित्सकीय जांच कराई। जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होने के बाद चिकित्सकों की सलाह के अनुसार उपचार कराया जा रहा है। थाना प्रभारी के डेंगू संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद थाने में तैनात पुलिसकर्मियों में भी सतर्कता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- डेंगू का मरीज मिलते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पुलिसकर्मियों को साफ-सफाई रखने और मच्छरों से बचाव के लिए एहतियात बरत...