पीलीभीत, जुलाई 27 -- Pilibhit News: पीलीभीत। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर विकसित कराए गए थे, जिन पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए। इन दिनों अमृत सरोवरों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। मरौरी ब्लाक क्षेत्र के गांव दियूरी में बनाया गया अमृत सरोवर गंदगी और जलकुंभी के कब्जे में है। सरोवर को जाने वाले रास्ते भी ऊबड़ खाबड़ हो चुके हैं। जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत दियूरी हैं, जहां पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहा है। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से गांव के मुख्य मार्ग किनारे अमृत सरोवर विकसित किया गया। सरोवर के मुख्य द्वार को बेहद खूबसूरत ढंग से बनाया गया। वर्तमान समय में गांव का अमृत सरोवर अव्यवस्थाओं का शिकार है। सरोवर के ज...