पीलीभीत, जुलाई 2 -- Pilibhit News: घुंघचाई। दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने मुकदमे में नामजद एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अब तक तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। दो आरोपी अभी भी फरार हैं। शाहजहांपुर के थाना सिधोली के गांव पसिगनपुर के श्रीकृष्ण ने अपनी बेटी उर्मिला की शादी करीब आठ साल पहले गांव सिकरहना के छोटेलाल के साथ की थी। आरोप है कि बेटी की ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाते थे।

आरोपी की गिरफ्तारी आरोप है कि प्रताड़ना से तंग आकर उर्मिला ने 13 जून को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति छोटेलाल, ससुर लालाराम, सास ज्वाला देवी, जेठ अरविंद और जेठानी किरन के खिलाफ कई धाराओं मे...