Pilibhit News: दहेज में पांच लाख रुपये न देने पर विवाहिता को घर से निकाला
पीलीभीत, अक्टूबर 25 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम बिनौर निवासी सुमन देवी ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि करीब 15 वर्ष पूर्व उनकी शादी माधोटांडा थाना क्षेत्र के कलीनगर निवासी रामनाथ से हुई थी। उनके तीन बच्चे नंदनी, किशन और पूनम हैं। आरोप है कि पति ने अपनी बहन की शादी के लिए मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। असमर्थता जताने पर पति, सास बेलामती और ननद चांदनी देवी ने मारपीट की। 15 अक्तूबर 2025 की रात करीब साढ़े 11 बजे मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और बच्चों को अपने पास रोक लिया। यह भी पढ़ें- Unnao News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला पीड़िता का आरोप है कि गजरौला थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। एसपी के आदेश पर थाना गजरौला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.