Pilibhit News: दहेज न देने पर विवाहिता से मारपीट
पीलीभीत, नवम्बर 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम सिरसा सरदाह निवासी नेमवती ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी दो मई 2022 को पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तकियादीनापुर निवासी गिरिजा शंकर से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगा। उसके ससुर रामभजन ने भी पिटाई करते हुए दहेज में 80 हजार रूपये लाने की मांग की। देवर अजय,शिवकुमार,नंद अनुराधा,सास मिथिलेश देवी उसका उत्पीड़न करने लगी। चचिया ससुर रामगोपाल और उसकी पत्नी भी उसका उत्पीड़न करने लगी। तीन साल पूर्व उसको ससुराल से निकाल दिया गया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.