पीलीभीत, अक्टूबर 26 -- दहेज उत्पीड़न का मामला Pilibhit News: पीलीभीत। दहेज में 25 लाख रुपये, कार और फ्लैट की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर चार वर्षीय बेटे के साथ घर से निकाल दिया गया। विवहिता की तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम आराजी रम्पुरिया सिरसा निवासी आकृति दीक्षित ने सुनगढ़ी पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमे कहा गया कि उसका विवाह 26 अप्रैल 2021 को कानपुर के काली मंदिर क्षेत्र स्थित नानकारी नारामऊ निवासी राहुल कुमार तिवारी से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति राहुल, सास क्षमा तिवारी, ससुर अनूप तिवारी, ननद स्वाती शुक्ला और नंदोई अखिलेश शुक्ला अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उन्...