पीलीभीत, जुलाई 20 -- Pilibhit News: शुक्रवार की रात से शुरू हुई बारिश ने शनिवार के बाद रविवार को भी अपना रुख कायम रखा। इससे किसानों के चेहरे जहां चहक उठे तो वहीं दस मिमी. बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी। पूरे दिन रिमझिम तो कभी मोटी बूंदों के साथ बारिश होती रही। जगह जगह जलभराव की स्थितियां बनीं। नाली नालों के अलावा अन्य स्थानों पर जलनिकासी कराने के निर्देश जिला प्रशासन ने निकायों को दिए हैं। रविवार को सुबह से ही लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाको में जलभराव की सी स्थितियां बन गई। बरसात के दौरान अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Gonda News: दिनभर रिमझिम बारिश की फुहारें , दो डिग्री गिरा तापमान आर्द्रता 100 से 82 रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 78 और कुल बारिश दस मिमी दर्ज की गई। ...