Pilibhit News: दस्तावेजों में गोलमाल कर सहायिका के पद पर करा ली नियुक्ति
पीलीभीत, नवम्बर 21 -- शिकायत में क्या आरोप लगाए गए? Pilibhit News: पूरनपुर। एक अधिवक्ता ने महिला पर फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र की बदौलत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर नियुक्त कराने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। आरोप है महिला उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर पदोन्नति का प्रयास भी कर रही है। अधिवक्ता ने उसके शैक्षिक दस्तावेजों की जांच कराकर सेवाएं समाप्त करने और वेतन वसूली की मांग की है। कलीनगर तहसील क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला आंगनबाड़ी सहायिका है। वह 2005 से तैनात है। अधिवक्ता मुकेश सक्सेना ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि महिला ने अपने शैक्षिक दस्तावेजों में गोलमाल कर वर्ष 2005 में बाल विकास पुष्टाहार विभाग में सहायिका का पद प्राप्त कर लिया। आरोप है महिला ने दस्तावेजों में पिता के स्थान पर ससुर का नाम अंकित करा लिया। वह कई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.