पीलीभीत, अगस्त 21 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर नौगांव निवासी कारण पुत्र मिश्रीलाल ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया की 19 अगस्त को रात आठ बजे वह गांव में एक डॉक्टर की दुकान पर दवाई देने जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के रवि, प्रदीप और मिथुन ने अपने रिश्तेदार विवेक के साथ मिलकर उसको रास्ते में रोक लिया। आरोपी शराब के नशे में थे। पुरानी रंजिश की बात कहते हुए आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: गाली देने का विरोध करने पर ग्रामीण की पिटाई पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...