पीलीभीत, अक्टूबर 22 -- Pilibhit News: पूरनपुर। व्हाट्सएप पर एक महिला ने दलित व्यक्ति के मोबाइल पर जातिसूचक आपत्तिजनक शब्द लिखकर संदेश भेजा। विरोध पर महिला और उसके साथियों ने जेल भिजवाने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दो नामजद और बीस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना हजारा क्षेत्र के गांव शास्त्रीनगर निवासी प्रियंका पत्नी सूरज भारती ने बताया कि 14 अक्टूबर की रात पूजा चौहान ने उनके पति सूरज भारती के मोबाइल पर आपत्तिजनक शब्द लिखकर संदेश भेजा। इससे उनके पति और परिवार सहित अनुसूचित जाति के समाज को अपमानित किया गया। आरोप संदेश में झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने और जान से मारने की धमकी भी दी गई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: अनुसूचित युवकों को बेरहमी से पीटा, मुकदमा प्रियंका ने बताया कि यह आपत्तिजनक शब्द अपमान करने के लिए प्रयोग किया जा...