Pilibhit News: दर्जन लोगों ने घर में घुसकर की तोड़ फोड़, मां-बेटी को पीटा
पीलीभीत, सितम्बर 10 -- Pilibhit News: पूरनपुर। ई रिक्शा सवार आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर मा बेटी के साथ मारपीट करते हुए घर में तोड़फोड़ की। आस पड़ोस के लोगों के पहुंचने पर सभी लाठी डंडे लहराते हुए फरार हो गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी मिथलेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर वह अपनी बेटी के साथ घरेलू काम निपटा रही थी। आरोप है इस दौरान आधा दर्जन लोग ई रिक्शा पर सवार होकर पहुंच गए। दो लोगों के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। सभी ने घर में घुसकर मिथलेश और उनकी बेटी की लाठी डंडे से पिटाई शुरु कर दी। उसके बाद घर में तोड़फोड़ करने लगे। महिला के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग पहंच गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मिथलेश ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल पवन कुमार पांडे ने बताया तहरीर नहीं मिली है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.