पीलीभीत, अगस्त 24 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी निवासी गुड्डी देवी पत्नी रामौतार ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 22 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे गुड्डी देवी अपने घर में मिठाई के डिब्बे बना रही थीं। इसी दौरान घर के सामने रहने वाला गंगासरन पुत्र हरि शंकर एक दिन पहले हुई कहासुनी को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर गंगासरन ने अपने पुत्र अमित व सुमित और पत्नी अनीता के साथ मिलकर लाठी-डंडों से गुड्डी देवी की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर उनके पति रामऔतार दुकान से घर पहुंचे, तो आरोप है कि चारों ने उन्हें भी लाठी-डंडों से पीटा। यह भी पढ़ें- Khagaria News: घर में घुसकर मारपीट व धमकी पर पांच लोग किए गए नामजद इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। यह भी पढ़ें- Pratapgarh...