पीलीभीत, सितम्बर 14 -- Pilibhit News: जोगराजपुर। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गढ़ा कलां में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी रविवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इसमें कई जिलों से आए हुए पहलवानों ने जीत के लिए अपनी ताकत आजमाई। संभल जिले के दीपू पहलवान ने झंडी कुश्ती जीती। दंगल में दूसरे नंबर पर संभल के ही बादल और बंसल पहलवान रहे। दंगल में में हुई सभी कुश्तियों में रोमांच बना रहा। कई गांवों के ग्रामीण दंगल देखने पहुंचे। इस दौरान आयोजक ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...