पीलीभीत, नवम्बर 9 -- Pilibhit News: मझोला। दस नवंबर मंगलवार से मझोला महोत्सव का आगाज दंगल के साथ होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मझोला महोत्सव के चौथी बार आयोजन को लेकर आयोजन समिति ने तैयारियों को परखा।तीन दिन दस से 12 नवंबर तक चलने वाले मझोला महोत्सव की तैयारियों के लिए स्टेज सज चुका है। तीन दिवसीय मझोला महोत्सव में दंगल होगा और रंगारंग कार्यक्रमों के अलावा मनोरंजक कार्यक्रमों का भी समावेश रहेगा। महोत्सव में विशिष्ट और अतिविशिष्ट शख्सियतों को बुलाया गया है। उप्र और उत्तराखंड के सटे मझोला क्षेत्र में इस आयोजन में प्रतिभाशाली मेधाओं को भी अवसर मिलेगा। साथ ही पूर्वांचल से लेकर पर्वतीय संस्कृति से ओतप्रोत आयोजन के कार्यक्रमों की भी धूम रहेगी। मंगलवार को अपराहन में दंगल और शाम को विधिवत इस आयोजन का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। झूले, बच...