Pilibhit News: थाने के निकट महिला के दिनदहाड़े कुंडल लूटे
पीलीभीत, अगस्त 4 -- Pilibhit News: बिलसंडा। बेटी के घर जा रही महिला के कानों से बिलसंडा में दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल नोंच लिया। थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शाम तक लुटेरों का कुछ पता नहीं चला। सीसीटीवी फुटेज खंगालने में पुलिस जुटी है। नगर में थाने से चंद कदम की दूरी मार चौराहा है। पूरनपुर ग्राम फिरोजपुर चांद निवासी कुसुमा देवी अपनी छोटी बेटी नीरज के साथ अपनी बड़ी बेटी के घर जाने के लिये बस से दोपहर तीन बजे के आसपास मार चौराहे पर उतरीं। कुसुमा देवी की बड़ी बेटी की शादी मार गांव में रामनिवास से हुई है। दामाद सास और साली को बाइक से लेने आ रहा था। मां बेटी चौराहे पर खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। इसीदौरान एक बाइक पर सवार दो युवक महिला की ओर बढ़े। एक ने बाएं कान से कुंडल नोंच लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.