Pilibhit News: त्योहारी सीजन में सड़कें जाम होने से प्रभावित हो रहा व्यापार
पीलीभीत, नवम्बर 6 -- Pilibhit News: पूरनपुर। त्योहार पर कस्बे में खरीदारी करने के लिए भीड़ उमड़ने लगी है। यातायात व्यवस्था ध्वस्त होने से सड़कें जाम से घिरी रहती हैं। इससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों ने एसडीएम और पुलिस को ज्ञापन सौंप कर जाम से निजात दिलाने की मांग की है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष मो. जाहिद खान के नेतृत्व में व्यापारियों ने सौंपे ज्ञापन में कहा कि त्योहारों के चलते कस्बे में भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। अनियंत्रित यातायात से मुख्य बाजार सहित अन्य गलियां जाम रहती हैं। ब्लॉक रोड, स्टेशन चौराहा, पकड़िया चौराहा, मुख्य बाजार और तिरंगा चौराहे पर भयंकर जाम लगा रहता है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: ट्रैफिक संभालने के लिए पुलिस को मिला अतिरिक्त बल, फिर भी बाजारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.