पीलीभीत, अक्टूबर 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बुधवार देर रात हुई तेज हवाओं के साथ बारिश ने जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कहीं पेड़ उखड़ कर गिर गए तो कहीं बिजली की लाइनें टूट गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज बारिश के चलते टनकपुर-बरेली हाईवे पर एफसीआई गोदाम के पास बिजली की लाइन और पेड़ उखड़ कर गिर गए। शहर में टनकपुर हाईवे से स्कूल जाने वाले रास्तों पर भी कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली गुल रही, जिससे लोगों को पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: घोसी मोदनगंज में तेज आंधी पानी से बिजली व्यवस्था चरमराईपर्यटन और धान खरीद पर भी असर के आसार बारिश का असर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में चल रही नए पर्यटन सत्र की तैयारियों पर भी पड़ सकता है। वहीं नए ...