पीलीभीत, सितम्बर 2 -- Pilibhit News: माधोटांडा। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कलीनगर तहसील क्षेत्र में कटान का खतरा भी बढ़ गया है। नौजलिया नंबर एक में नदी की तेज धार लगातार खेतों को काट रही है। देखते ही देखते करीब पांच बीघा कृषि भूमि नदी में समा गई। कटान की रफ्तार को देखकर आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत बनी हुई है। नौजलिया नंबर एक निवासी भोला हलदार और उनके चाचा सुभाष हलदर की करीब पांच बीघा जमीन नदी के कटान की भेंट चढ़ गई। नदी लगातार खेतों की ओर बढ़ रही है, जिससे अन्य किसानों को भी अपनी जमीन की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कटान इसी रफ्तार से जारी रहा तो आने वाले दिनों में बड़ी मात्रा में कृषि भूमि नदी में समा सकती है।कटान को रोकने के लिए संबंधित विभाग की ओर से यहां स्पर बनाया गया था, लेकिन नदी के बढ़े जलस्तर और तेज...