पीलीभीत, अगस्त 6 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। गोवंशीय पशुओं पर वन्यजीवों के हमले नहीं रुक रहे। ताजा मामला बरखेड़ा-पिपरिया मुख्य मार्ग पर बर्रामऊ का है। यहां तेंदुए ने एक बछड़े पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इससे ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ गई है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: गांव के बीच सड़क पर बाघ का हमला, बछड़े को बनाया शिकारतेंदुए का हमला तेंदुए ने रात के समय बछड़े पर हमला किया। बुजुर्ग बालक राम ने बताया कि रात लगभग 12 बजे घर के सामने बाग में बछड़ा चिल्लाते हुए निकलकर रोड पर आया। उसके पीछे बाघ अथवा तेंदुआ था। उसने बछड़े को शिकार बना लिया। पहले बछड़ा बाग में था और तेंदुए के आने पर जब वह बस्ती की तरफ भागा। तब तेंदुए ने उसे बीच बस्ती के पास दबोच लिया। बुधवार को ग्रामीणों को बछड़े का क्षत-विक्षत शव देखने को मिला। खेत में तेंदु...