पीलीभीत, सितम्बर 22 -- Pilibhit News: पूरनपुर। कस्बे के एक व्यापारी ने अहमदनगर में अपने पूर्वजों की जमीन पर अवैध कब्जा करने की डीएम से करते हुए उसे कब्जामुक्त कराने की मांग की। जांच पड़ताल के बाद राजस्व टीम जमीन पर बने मकानों की गणना करने के लिए पहुंची। जानकारी लगते ही ग्रामीणों में खलबली मच गई। उन्होंने टीम से कोर्ट का आदेश दिखाने की मांग करते हुए विरोध किया। ग्रामीणों ने बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। नगर के मोहल्ला गणेशगंज निवासी व्यापारी दीपक खंडेलवाल पुत्र विजय कुमार खंडेलवाल ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मोहल्ला अहमदनगर के गाटा संख्या 421 की जमीन उनके अपने दादा के नाम अभिलेखों में दर्ज है। लोगों ने अवैध कर उस जमीन पर मकान बना लिए। डीएम ने एसडीएम बैंक गोस्वामी को जांच के आदेश दिए दो दिन...