Pilibhit News: तालाब में युवक का शव मिलने से सनसनी
पीलीभीत, अगस्त 2 -- Pilibhit News: पूरनपुर के एक युवक का शव रविवार सुबह तालाब से बरामद होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना सेहरामऊ क्षेत्र गांव कुर्रेया निवासी सुनील कुमार पुत्र ज्वाला प्रसाद शनिवार की शाम विवाद के बाद घर से चले गए। उसके बाद सुनील को रेलवे क्रॉसिंग से आगे सड़क किनारे मौजूद तालाब की ओर जाते देखा गया। उसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने सूचना थाना सेहरामऊ को दी।पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से देर रात तक तालाब में सुनील को तलाश किया। अंधेरा होने पर तलाशी बंद कर दी गई। रविवार सुबह फिर तालाब में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुनील का शव बरामद हुआ। जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तालाब के किनारे पैर फिसलने से सुनील की डूबकर मरने की आशंका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.