पीलीभीत, जुलाई 10 -- Pilibhit News: बिलसंडा। बुधौली गांव में लापता युवक का शव सुबह घर के पड़ोस में तालाब में मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना क्षेत्र के गांव बुधौली निवासी जगन्नाथ ने बताया कि उनका बेटा 34 वर्षीय बसंतलाल बुधवार की शाम को घर से निकला था । देर रात तक घर न आने पर उसको काफ़ी तलाशा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह गांव के ही एक तालाब में शव देखा गया । सूचना के बाद परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। सूचना पर थाना प्रभारी नीरज कुमार, ईटगांव चौकी प्रभारी विपुल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: तालाब में मिला युवक का शव, सनसनी फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकालकर पंच...