Pilibhit News: तत्कालीन जिलाध्यक्ष ने नगर पालिका के ईओ को भेजा पत्र
पीलीभीत, जुलाई 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्कालीन जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर व्यापार भवन की सभी चाबियां और उसका कब्जा वर्तमान अध्यक्ष को देने की सूचना दी है। ज्ञापन में कहा गया कि हस्तांतरण के बाद व्यापार भवन के संचालन, रखरखाव, उपयोग, सुरक्षा, संरक्षण, कब्जे तथा उससे संबंधित सभी प्रशासनिक, वित्तीय एवं अन्य सभी प्रकार के उत्तरदायित्व पूरी तरह से वर्तमान जिलाध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल शैली के अधीन होंगे। व्यापार भवन अथवा उससे संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधियों, क्षति, उपयोग, दुरुपयोग अथवा अन्य किसी दायित्व के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.