पीलीभीत, सितम्बर 23 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सहकारी शिक्षा सम्मेलन के अंतर्गत जिला सहकारी बैंक के नवीन भवन में पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। किसान संगोष्ठी की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सत्यपाल गंगवार ने की। कार्यक्रम में जनपद की समस्त बी-पैक्स संस्थाओं के कंप्यूटर विशेषज्ञों के लिए एक दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया, जिसमें कंप्यूटर की बारीकियों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कंप्यूटर विशेषज्ञों को आधुनिक तकनीकों में दक्ष बनाकर आमजन को उपलब्ध सहकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, तीव्र और जनउपयोगी बनाना है। चेयरमैन सत्यपाल गंगवार ने कहा कि सहकारी बैंक की बैकिंग सेवाओं को गांव-गांव पहुंचाना लक्ष्य है। बैकिंग सेवाओं को प्र...