पीलीभीत, सितम्बर 28 -- Pilibhit News: पीलीभीत। डीसीओ खुशीराम ने बताया कि सभी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और मुख्य गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। दो-तीन दिनों से हो रही अत्याधिक वर्षा और तेज हवा के कारण कई खेतों में गन्ना फसल के गिरने की जानकारी मिली है। बहुत से खेतों में काफी पानी भी लगा हुआ है। बारिश के रुकने पर अपने कार्यक्षेत्र में टीमें स्थलीय निरीक्षण करा कर सम्भावित नुकसान का आंकलन कर लें। जितना अधिक सम्भव हो पाए। उतना गन्ना फिर से खड़ा कराकर बंधाई करा दें। सतत निरीक्षण करा कर रेड रॉट बीमारी के फैलने पर निगरानी रखें। आवश्यकता प्रभावित क्षेत्रों में समय-समय से क्लप्स अपरूटिंग एवं पावर/ड्रोन स्प्रे से रसायनों का छिड़काव कराएं। रोग से नष्ट हुई फसल के खेतों में दुबारा शीतकालीन गन्ना बुवाई न करने के लिए किसानों को बताएं। इसमें अपन...