Pilibhit News: डीसीएम की टक्कर से ट्रक मैकेनिक की मौत
पीलीभीत, अक्टूबर 21 -- Pilibhit News: पूरनपुर। हाइवे पर खराब ट्रक की मरम्मत करने गए मैकेनिक को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। घायल मैकेनिक की बरेली ले जाते समय मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर के मोहल्ला खानकाह निवासी चालीस वर्षीय मेराज मियां पुत्र कुदरतउल्ला ट्रक मैकेनिक थे। उनकी असम हाईवे के सिरसा चौराहे के पास दुकान है। सोमवार रात मेराज पीलीभीत हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर के पास खराब हुए ट्रक की मरम्मत करने गए थे। इस दौरान वह हाईवे के किनारे खड़े थे। अनियंत्रित गति से जा रही डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मैकेनिक मेराज मियां गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.