पीलीभीत, अक्टूबर 25 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। जिलेभर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान चलाकर विशेष कैंप दिवस का आयोजन किया गया। डीएम, एडीएम समेत अन्य अफसरों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया। मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे हुए अर्ह नागरिकों और पहली बार 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे योग्य निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किए गए। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सदर तहसील के बीआरसी सेंटर, देवहा चैकी, ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय, टंडोला, हिम्मतनगर-चिरैंदापुर के मतदेय स्थलों का जायजा लिया और जानकारी हासिल की। डीएम ने बूथों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियो...