पीलीभीत, जुलाई 19 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पूरनपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर बने कारगिल शहीद पार्क का जल्द ही सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने पार्क का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सौंदर्यीकरण व आवश्यक विकास कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। कारगिल शहीद पार्क लंबे समय से उपेक्षा का शिकार था। हाल ही में सामाजिक संस्था नेकी की दीवार ने पार्क की जर्जर स्थिति को जिला प्रशासन के संज्ञान में लाया था। इसके बाद डीएम ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पार्क को व्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए आवश्यक कार्य कराने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश के बाद पार्क की सफाई शुरु करा दी गई है। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस की तैयारियों का लिया जायजा उधर, 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अव...