पीलीभीत, अगस्त 1 -- Pilibhit News: पीलीभीत। डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह और एसपी सुर्कीति माधव ने जिला कारागार में बन्दियों के किशोर बैरक, अन्य बैरकों, अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल निरीक्षण के दौरान बंदियों से बातचीत करते हुए उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई। डीएम ने उपस्थित डॉक्टर को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि बीमार बंदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। डीएम ने बैरक के निरीक्षण के दौरान बंदियों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने बंदियों से बातचीत करते हुए उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं एवं भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। यह भी पढ़ें- डीएम-एसएसपी ने जेल की सुरक्षा व व्यवस्थाओं का हाल देखा जेल अधीक्षक क...