Pilibhit News: डीएम और एसपी ने चुर्रासकतपुर के समीप तालाब का किया निरीक्षण
पीलीभीत, अगस्त 2 -- Pilibhit News: जिले में जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और सार्वजनिक स्थलों के कायाकल्प के उद्देश्य से डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव ने संयुक्त रूप से पुलिस चौकी चुर्रासकतपुर के समीप स्थित तालाब का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि तालाब का कायाकल्प कर सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने जिला पंचायत विभाग को तालाब के तटबंधों के सुदृढ़ीकरण, इंटरलॉकिंग पाथवे (पैदल पथ), प्रकाश व्यवस्था और पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। तालाब की साफ सफाई कराई जाए। ताकि जल संचयन क्षमता बढ़े और आसपास का पर्यावरण स्वच्छ रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.