पीलीभीत, सितम्बर 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत/बिलसंडा। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष शैली अग्रवाल और जिला महामंत्री अवनीश जायसवाल के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने नवागत डीएम आलोक कुमार, एसपी सुकीर्ति माधव और विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार से मुलाकात कर जिले की कई समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। समस्याओं में प्रमुख रूप से ट्रैफिक पुलिस द्वारा अनियमित रूप से चालान किए जाने, नगर में ई-रिक्शा से लग रहे जाम की समस्या और व्यापारियों की सुरक्षा शामिल है। बिलसंडा की बिजली संबंधी समस्याओं नगर में लाइनमैन की संख्या बढ़ाने, नगर में टूटे पड़े कई बिजली पोल को बदलने, जर्जर पड़ी बंच लाइनों को बदलने, बिजली के अधिकारियों द्वारा सीयूजी नंबर रिसीव न करने तथा रोस्टिंग और शट डाउन की सूचन...