Pilibhit News: डीएफएमओ को फिर नदारद मिले केंद्र प्रभारी, नोटिस
पीलीभीत, अक्टूबर 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बीसलपुर मंडी में डीएफएमओ को औचक निरीक्षण में केंद्र प्रभारी नदारद मिले। इस पर केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी(डीएफएमओ) प्रज्ञा शर्मा ने शुक्रवार को बीसलपुर मंडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धान क्रय केंद्र प्रभारी श्यामचरन एक बार फिर नदारद मिले। इस पर डीएफएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई। डीएफएमओ के मुताबिक पिछले दिनों विधायक विवेक वर्मा और तत्कालीन एसडीएम नागेंद्र पांडेय के निरीक्षण में भी केंद्र प्रभारी निर्धारित समय पर मौजूद नहीं मिले थे। बीसलपुर की मंडी में धान क्रय केंद्र पर सही से खरीद कराने को लेकर अगले दिन जिला गन्ना अधिकारी डा.खुशीराम भार्गव ने किए गए निरीक्षण में भी खामियां सामने आई थीं। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: दस दिन में नौ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.