पीलीभीत, अक्टूबर 17 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कलेक्ट्रेट स्थित जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में बरेली मंडल के डिप्टी कमिश्नर फूड मदन यादव ने पूर्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर विभागीय कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के बारे में समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने राशन वितरण बेहतर ढंग से कराने, अन्नपूर्णा भवन निर्माण समय से पूरा कराने, गरीबों के राशन कार्ड बनाने आदि की समीक्षा कर प्रगति जानी। इस मौके पर डीएसओ राजीव तिवारी समेत पूर्ति विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: डीपीओ ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा जांची प्रगति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...