पीलीभीत, अगस्त 6 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे दौलतपुर-गजरौला मार्ग पर अर्सिया बोझ गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा की आमने-सामने की भिड़ंत में दो वर्षीय मासूम सहित चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायलों में कुंदनपुर गौटिया निवासी शालू पत्नी रवि, उनकी दो वर्षीय पुत्री अदिति, शालू की मां ज्योति पत्नी राधेश्याम तथा ई-रिक्शा चालक समसुल पुत्र नबी हुसैन निवासी दौलतपुर शामिल हैं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी बरखेड़ा पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: वायरल वीडियो : ट्रक की टक्कर से पलटा स्कूली बच्चों का ई-रिक्शा, राधानगर के अंदौली पुलिया के पास...