पीलीभीत, अक्टूबर 25 -- Pilibhit News: पीलीभीत,संवाददाता। खाद लेने पीलीभीत आई महिला की मंडी समिति के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। हादसे के दौरान कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। जिसको पुलिस ने खुलवा दिया।हादसा शनिवार सुबह थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मंडी समिति गेट के सामने हुआ। ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से पैदल जा रही महिला की मौत हो गईं हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर थाना सुनगढ़ी पुलिस मौके परा पहुंची। मृतका के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बालपुर पटटी निवासी 56 वर्षीय रामवती पत्नी तेजराम के रूप में हुई। पुलिस ने आधार कार्ड पर मिले मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर मृतका के परिजन आ गए। परिजनों ने बताया कि व...