पीलीभीत, जुलाई 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। न्यूरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर नहर पटरी मार्ग पर ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कल्लियाँ और हरकिसनापुर गांव के बीच गुरुवार रात साढ़े तीन बजे हुआ। मृतक की पहचान ग्राम पंडरी निवासी 38 वर्षीय महेंद्र पुत्र राम भरोसे के रूप में हुई है। वह अपने साथी लवीस पुत्र सुखवीर के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आए अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लवीस गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: जयपट्टी में ट्रैक्टर पलटने से दबकर युवक की मौत सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्...