Pilibhit News: ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत
पीलीभीत, नवम्बर 29 -- Pilibhit News: बीसलपुर, संवाददाता ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों व रेलवे विभाग को सूचना देकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.