Pilibhit News: ट्रेन में मोबाइल लेकर भागा उचक्का, पकड़ने दौड़ा युवक गिरकर घायल
पीलीभीत, जुलाई 19 -- Pilibhit News: पूरनपुर। चलती ट्रेन में एक उचक्का युवक का मोबाइल छीनकर भाग गया। उसे पकड़ने दौड़ा युवक ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। जीआरपी ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मापुर के रहने वाले अवधेश पुत्र मेवाराम शनिवार को किसी काम से पूरनपुर आए थे। काम निपटाने के बाद वह दोपहर की पैसेंजर ट्रेन से घर वापस जा रहे थे। स्टेशन से ट्रेन निकलने के दौरान अवधेश मोबाइल पर बात कर रहे थे। इस दौरान एक उचक्का उसका मोबाइल छीनकर चलती ट्रेन से कूद गया। शोर मचाते हुए उसे पकड़ने दौड़े अवधेश ने भी ट्रेन से छलांग लगा दी। ट्रेन से गिरकर अवधेश घायल हो गए। मौके पर यात्रियों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहंुची जीआरपी ने अवधेश को अचेत अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया और उसके पकजिनों को सूचना दी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.