पीलीभीत, अक्टूबर 13 -- Pilibhit News: अमरिया कस्बे में रामलीला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर सोमवार को हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह डीआईजी अजय कुमार साहनी ने थाना अमरिया पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। खाना अमरिया क्षेत्र के कस्बा निवासी पुलिस के अनुसार अंकित गुप्ता और उसके भाई मोहित गुप्ता की दूसरे पक्ष के कौशल गुप्ता से रामलीला मेला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर पुरानी रंजिश थी। सोमवार रात को एक संगठन की बैठक के बाद कौशल गुप्ता के घर के बाहर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी दौरान कौशल गुप्ता की ओर से लाइसेंसी राइफल और तमंचे से फायरिंग कर दी गई। यह भी पढ़ें- रामलीला कमेटी के हिसाब पर क्यों चलीं ताबड़तोड़ गोलियां? ट्रिपल मर्डर से दहला पीलीभीत गोली लगने से...