पीलीभीत, अगस्त 9 -- Pilibhit News: जहानाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव माफी गोटिया में बिजली के ट्रांसफार्मर से जमीन में करंट उतरने के कारण एक भैंस की मौत हो गई। गांव निवासी मेवाराम की भैंस शुक्रवार को खुलकर जंगल की ओर चली गई थी। गांव के समीप ही बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। आरोप है कि ट्रांसफार्मर से करंट जमीन पर उतर आया था। आसपास पानी भरा होने के कारण जैसे ही भैंस ने पानी में पैर रखा, उसे करंट लग गया। करंट लगने से भैंस छटपटाकर पानी में गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पशुधन विकास अधिकारी जहानाबाद मौके पर पहुंचे और मृत भैंस का पोस्टमार्टम कराया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पशुपालक झुलसा भैंस स्वामी मेवाराम ने मामले को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने घटना क...