पीलीभीत, सितम्बर 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शहर के अनुज नर्सिंग होम लॉन में हॉबीज हेरिटेज रिसर्च ट्रस्ट की द्वैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री ने की। जबकि संचालन सचिव हर्षल सिंह ने किया। बैठक में डॉ. दीपक गंगवार के प्रस्ताव पर प्रदीप अग्रवाल को ट्रस्ट की सदस्यता प्रदान की गई। नए सदस्य का सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वागत किया। इसके बाद ट्रस्ट की आगामी शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एसएन इंटर कॉलेज, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज तथा चिलावीपा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए हॉबीज कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Hathras News: सदस्यता अभियान से लेकर आगामी कार्यक्रमों प...