पीलीभीत, अक्टूबर 25 -- Pilibhit News: पूरनपुर। शनिवार को नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी रामकुमार ई रिक्शा पर सवारी लेकर जा रहे थे। पीलीभीत हाइवे पर खमरिया पटटी तिराहे के पास ट्रक ने उनके ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में रामकुमार और ई रिक्शा पर बैठी सवारी घायल हो गई। सूचना पर पहंुची एंबुलेंस मौके पर पहंुच गई। चोट अधिक होने पर ईएमटी प्रियांशु पटेल और सिरकेश ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...