Pilibhit News: ट्रक की चपेट में आकर डिवाइडर से टकराई कार, चालक घायल
पीलीभीत, अगस्त 20 -- Pilibhit News: अमरिया। बुधवार को कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के सामने क्रॉसिंग पर ट्रक की चपेट में आने से एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक मामूली रूप से घायल हो गया। थाना अमरिया क्षेत्र के नया गांव हैदराबाद निवासी इकबाल सिंह काली नेशनल हाईवे पर सीएचसी गेट के सामने स्थित क्रॉसिंग से कार मोड़ रहे थे। इसी दौरान पीलीभीत की ओर से आ रहे ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चालक इकबाल सिंह को मामूली चोटें आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.