पीलीभीत, सितम्बर 14 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत महोफ कॉलोनी के संजय नगर में शनिवार देर रात मधुसूदन टेंट हाउस के स्टोर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की चपेट में आने से 50 कुर्सियां, 60 गद्दे, 40 सीलिंग कपड़े, करीब 50 पर्दे और 35 दरी समेत टेंट हाउस का अन्य सामान राख हो गया। संचालक ने करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर स्टोर में आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाना न्यूरिया में तहरीर दी है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: ड्रिप इरिगेशन के सामान से भरे गोदाम में लगी आग, 13.40 लाख के नुकसान का दावाघटना का विवरण टेंट हाउस संचालक मनीमोहन मिस्त्री ने बताया कि मुताबिक शनिवार रात करीब दो बजे के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने...